Smart Nivesh

कमाई की बातें, उस हिंदी में, जिसे आप समझते हैं

निफ्टी में निवेश बोले तो पचास कंपनियों में निवेश

आलोक पुराणिक

बाजार में udhar-laxmi4.jpgकमाई करने का जुगाड़ है, पर यह अनिश्चितताओं के साथ आता है। अनिश्चिचतता शेयर बाजार की बुनियादी खासियतों में से है, इसकी वजह यह है कि किसी को नहीं पता अगले दिन क्या होने वाला है। किसी को नहीं पता कि भूकंप आयेगा और उसकी वजudhar-laxmi2.jpgह से सीमेंट कंपनियों को कितना फायदा हो जायेगा। पुनर्निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सीमेंट की डिमांड बढ़ जायेगी और सीमेंट कंपनियों को फायदा पहुंचेगा।     

  किसी को नहीं पता कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव कब बढ़ जायेंगे, और कब भारत की पेट्रोलियम कंपनियां घाटा देना शुरु कर देंगी। बाजार की अनिश्चितताओं को खत्म नहीं किया जा सकता है। पर इससे निपटने के उपाय हैं। अगर निवेशक कई कंपनियों में निवेश करे, तो अनिश्चितता की जोखिम एक हद कम हो जाती है। 

निफ्टी इंडैक्स पर आधारित मुचुअल फंड इस तरह की योजनाओं में शुमार की जाती हैं, जहां निवेशक की जोखिम कम हो जाती है। इसकी वजह यह है कि निवेश जब इंडैक्स आधारित योजनाओं में निवेश करता है, तो वह एक साथ कई कंपनियों में निवेश कर सकता है। निफ्टी देश के सबसे महत्वपूर्ण स्टाक एक्सचेंज नेशनल स्टाक एक्सचेंज का सूचकांक है, जो पचास कंपनियों पर आधारित है। निफ्टी आधारित मुचुअल फंड में निवेश करने का मतलब है एक साथ इन पचास कंपनियों में निवेश है। गौरतलब है कि ये पचास कंपनियां देश की प्रमुख कंपनियां है।   

    निफ्टी में शामिल कंपनियां अपने-अपने उद्योगों की महत्वपूर्ण कंपनियां हैं। ये पचास कंपनियां हैं-      स्टेट बैंक आफ इंडिया, रिलायंस कम्यूनिकेशन्स, आईसीआईसीआई बैंक, लारसन एंड टूब्रो,  रिलायंस इनर्जी,  इनफोसिस, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान लीवर, हिंडाल्को, एचडीएफसी, आईटीसी, टाटा मोटर्स, सुजलोन, ओएनजीसी, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सत्यम् कंप्यूटर्स, टाटा स्टील, रिलायंस पेट्रोलियम, सेल, विप्रो,  स्टर्लाइट, आईपीसीएल, जी इंटरटेनमेंट, डा रेड्डीज लेब., एबीबी, गैस अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड, पंजाब नेशनल बैंक, सीमेंस, बजाज आटो, टाटा पावर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, एसीसी, एमटीएनएल, मारुति, गुजरात अंबुजा, ग्रासिम, सन फार्मा,  सिपला, एचसीएल टेक, वीएसएनएल, भारत पेट्रोलियम, रैनबैक्सी, हीरो होंडा, डाबर, ग्लैक्सो, नेशनल अल्यूमीनियम।       यानी निफ्टी आधारित योजना में निवेश का मतलब है कि इन सारी कंपनियों में एक साथ निवेश।

 निम्नलिखित योजनाएं निफ्टी पर आधारित हैं।       फ्रैंकलिन टैंपलटन मुचुअल फंड की फ्रैंकलिन निफ्टी को देखें (देखें तालिका) तो साफ होता है कि 22 जून 2007 को इसने 14 दिनों में 2.64 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में इसका रिटर्न 42.56 प्रतिशत रहा है। तीन सालों के हिसाब से देखें, तो इसका सालाना रिटर्न 44.18 प्रतिशत रहा है। किसी भी मानक से यह रिटर्न बेहतरीन माना जायेगा। खास तौर पर जब इससे जुड़े जोखिम एक हद कम हो गये हों।      

एचडीएफसी निफ्टी आधारित योजना ने एक साल में 39.80 प्रतिशत रिटर्न दिये हैं, और तीन साल का सालाना रिटर्न रहा है 41.16 प्रतिशत।     

  एलआईसी निफ्टी ने एक साल में 34.33 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, तीन साल में इसका सालाना रिटर्न 31.48 प्रतिशत रहा है। तीन सालों की अवधि में इसका सालाना रिटर्न रहा है-34.33 प्रतिशत।     

  रिलायंस निफ्टी  का एक साल का प्रदर्शन यह है कि इसने 25.86 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।       टाटा निफ्टी ने एक साल में 39.47 प्रतिशत रिटर्न दिया है, तीन सालों का इसका सालाना रिटर्न 45.98 प्रतिशत रहा है।  यूटीआई निफ्टी ने एक साल में 43.08 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, तीन सालों में इसने सालाना रिटर्न 43.48 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।      

 इस तरह से देखें, तो निफ्टी आधारित योजनाओं के रिटर्न में फर्क दिखायी पड़ता है। इसका एक कारण यह हो सकता है कि संबंधित मुचुअल फंड ने निफ्टी शेयरों में ठीक उसी अनुपात में निवेश नहीं किया होगा, जिस अनुपात में उन शेयरों का महत्व निफ्टी सूचकांक में है। यानी मुचुअल  फंडों ने निफ्टी को पूरा फालो नहीं किया होगा। इसे वित्तीय शब्दावली में ट्रेकिंग एरर बोलते हैं। यानी निफ्टी को ट्रेक करने में जो एरर जो गलती हुई है, उसके परिणाम स्वरुप यह फर्क आ रहा है।      

अगर पिछले तीन सालों के रिटर्न को आधार मानें तो फैंकलिन निफ्टी ने इस श्रेणी में सबसे ज्यादा रिटर्न यानी 44.18 प्रतिशत सालाना का रिटर्न दिया है।       पर समझने की बात यह है कि निफ्टी आधारित किसी भी योजना में निवेश का मतलब होता है कि एक साथ पचास कंपनियों में निवेश।      

22 जून, 2007 को 14 दिनों का रिटर्न(प्रतिशत) 1 महीने का रिटर्न (प्रतिशत) 3 महीने का रिटर्न (प्रतिशत) 1 साल का रिटर्न(प्रतिशत) तीन साल का  सालाना रिटर्न(प्रतिशत) नेट एसेट वैल्यू
फ्रैंकलिन निफ्टी 2.64 -.5 9.66 42.56 44.18 33.88
एचडीएफसी निफ्टी 2.45 -.6 9.94 39.80 41.16 41.41
एलआईसी निफ्टी 2.43 -.41 8.11 34.33 31.48 26.01
रिलायंस निफ्टी 2.33 -.63 6.66 25.86 उपलब्ध नहीं 16.67
टाटा निफ्टी ए 2.65 -.59 9.01 39.47 45.98 26.24
यूटीआई निफ्टी 2.67 -.51 9.79 43.08 43.48 27.24

आलोक पुराणिक एफ-1 बी-39 रामप्रस्थ गाजियाबाद -201011 ,मोबाइल-9810018799

June 24, 2007 Posted by smartnivesh | Uncategorized | | 1 Comment